Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तेज गेंदबाज बुमराह को धमाकेदार वापसी का इंतजार

 
नई दिल्ली 

टीम इंडिया ने अपने तेज गेंदबाजों की 'तकड़ी' की बदौलत डे-नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को मात दी. उसने 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की. इस गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं था, जो चोट के कारण टीम से बाहर हैं. बुमराह हालांकि अपनी वापसी के प्रयास में हैं और इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अभ्यास सत्र के बाद टूटे स्टंप वाली तस्वीर साझा की है.
 
बुमराह ने ट्वीटर पर यह फोटो साझा कर यह संदेश दिया है कि वह वापसी की राह पर हैं. बुमराह ने फोटो के साथ लिखा, 'समाप्ति. सत्र और स्टंप की.'

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 12 विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी के हिस्से नौ विकेट आए, जबकि उमेश यादव ने भी12 विकेट निकाले.

महंगा जूता नहीं दिला पाई थी…बुमराह की मां के भावुक करने वाले खुलासे

बुमराह चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज से ही बाहर चल रहे हैं. उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या है. उम्मीद की जा रही है कि वह अगले साल टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्ध रहेंगे.

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज आक्रमण ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव के जिम्मे है. चोटिल बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गांधी-मंडेला सीरीज से बाहर हो गए थे. इसके बाद वह चोट के संबंध में परामर्श के लिए लंदन गए थे.