Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

काइनन, जोरावर और मानवदित्य ट्रैप में टॉप पर

नई दिल्ली
ओलंपियन काइनन चेर्न्नाई, जोरावर सिंह संधू, पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पुत्र मानवदित्य सिंह राठौड़ और हरियाणा के अर्जुन सिंह ने राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप की ट्रैप स्पर्धा में बढ़त बना ली है। चारों शूटरों ने दो राउंड में 25,25 के पूरे स्कोर किए। एनआरएआई के अध्यक्ष और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुत्र रणइंदर सिंह ने 23 और 24 का स्कोर किया।

पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर भी इस चैंपियनशिप में भाग लेने कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पहुंचे हैं। वह ट्रैप के वेटरन वर्ग में भाग ले रहे हैं। उन्होंने 16 और 12 का स्कोर किया। क्वालिफाइंग के तीन राउंड बाकी हैं जो बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। इसके बाद टॉप छह शूटरों की फाइनल के लिए लाइनअप तैयार होगी। पृथ्वीराज टोंडाईमान ने 49, जबकि मनशेर सिंह, मेरठ के मोहम्मद असब, शार्दूल विहान और शपथ भारद्वाज ने 48 का स्कोर किया है।