Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फीफा की टीम ने किया कलिंगा स्टेडियम का मुआयना

कलिंगा
अगले साल होने वाले अंडर 17 महिला विश्व कप के स्थल के तौर पर अस्थायी मंजूरी पाने वाले कलिंगा स्टेडियम का फीफा की टीम ने एक बार फिर मुआयना किया। फीफा की टीम के साथ स्थानीय आयोजन समिति के सदस्य भी थे।

फीफा के प्रोजेक्ट लीड ओलिवर वोग्ट ने कहा, ‘हम यहां फिर आकर बहुत खुश है क्योंकि इस शहर में खेलों को लेकर जुनून है। यहां हॉकी विश्व कप हो चुका है और अब फुटबॉल की बारी है। भुवनेश्वर का चयन होता है तो यहां अंडर 17 महिला विश्व कप काफी सफल होगा।’ इससे पहले फीफा की टीम कोलकाता और गुवाहाटी का दौरा कर चुकी है। यह टूर्नामेंट दो से 21 नवंबर 2020 के बीच खेला जाएगा।