Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता में मयंक अग्रवाल तोड़ सकते हैं विनोद कांबली का ये रिकॉर्ड, केवल इतने रन हैं दूर

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल इस साल दो दोहरे शतक सहित तीन शतक लगा चुके हैं। वह टीम इंडिया की ओर से इस समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने केवल आठ टेस्ट मैचों में ही विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है।

भारतीय टी-20 टीम से बाहर हो सकते हैं ये चार स्टार क्रिकेटर, ऐसी हो सकती है टीम

वह अभी तक 12 टेस्ट पारियों में 71.5 की औसत से 858 रन बना बना चुके हैं। उनके पास अब टेस्ट क्रिकेट की सबसे कम पारियों में एक हजार रन बनाने का बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

राजस्थान के इस बल्लेबाज ने केवल 18 गेंदों पर ही बना डाला अर्धशतक, पांच ओवर में दिला दी टीम को जीत

विनोद कांबली ने केवल 14 पारियों में ही अपनी एक हजार रन पूरे किए थे। अब मयंक अग्रवाल के पास कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ये रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

अगर वह इस पारी में 142 रन बना लेते हैं तो विनोद कांबली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 243 रन की पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी दोहरा शतक लगाया था।