Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल के अगले सत्र में इस टीम की ओर से खेलेंगे अश्विन, इन्हें मिलेगी पंजाब की कप्तानी!

खेल डेस्क। भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तान करवाने वाले रविचन्द्रन अश्विन को इस टीम द्वारा रिलीज किया जाना लगभग तय हो गया है।

दूसरे टी-20 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे रोहित शर्मा, तोड़ देंगे आफरीदी का कीर्तिमान

अनिल कुंबले के किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच बनने के बाद से ही ये खबरें चल रही थी कि पंजाब अश्विन को रिलीज कर सकती है।

मीडिया में चल रही खबरों की मानेंं तो दिल्ली की टीम अश्विन को अपनी टीम में लाने के लिए पंजाब को अपने दो खिलाड़ी देगी। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है तक दिल्ली अश्विन के स्थान पर किन दो खिलाडिय़ों को रिलीज करेगी।

बीस साल के इस क्रिकेटर ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये रिकॉर्ड, नाम जानकर तो आप भी चौंक जाएंगे

वहीं खबरें ये भी आ रही है कि अश्विन की विदाई होने के बाद पंजाब का नया कप्तान केएल राहुल को बनाया जा सकता है। उन्हें इस पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।