खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (85) और शिखर धवन (31) की पहले विकेट के लिए हुई 118 रन की शतकीय साझेदारी की सहायता से भारत ने राजकोट में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट हराया।
इंग्लैंड के मलान और मोर्गन ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
इस साझेदारी के दम पर ही रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। अब ये जोड़ी टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी बनाने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों के बीच चौथी शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों पर 118 रन की साझेदारी की।
दूसरा टी-20: इस नियम के कारण स्टंप होने के बाद भी खेलता रहा ये बांग्लादेशी बल्लेबाज
इस मैच से पहले रोहित और धवन की जोड़ी सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने के मामल में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल-कोलिन मुनरो, गुप्टिल-केन विलियम्सन, टीम इंडिया के विराट कोहली-रोहित और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और शेन वाटसन की जोड़ी के बराबरी पर थी। इस मैच में रोहित ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा।