Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच के बीच में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी, एक-दूसरे के साथ की घूंसों और स्टिक्स से मारपीट 

इंटरनेट डेस्क। किसी भी मैच के दौरान खिलाडिय़ों का मैदान पर आक्रामक होना आज के समय में आम बात हो गई है। खिलाडिय़ों द्वारा आपस में ही जुबानी प्रहार करते हुए तो कभी-कभी आपने भी देखा होगा।

अब विराट कोहली ने तोड़ दिया एलन बॉर्डर का ये रिकॉर्ड

सोमवार को पंजाब पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक हॉकी टीम के बीच खेले गए नेहरू कप फाइनल में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।मैच के दौरान दोनों ही टीम के खिलाडिय़ों ने टर्फ पर ही एक-दूसरे पर घूंसों और स्टिक्स से मारपीट की।

युवराज सिंह की टीम ने जीत लिया ये खिताब

जब मैच में दोनों ही टीमों का स्कारे 3-3 से बराबरी पर था उसी दौरान ये घटना घटी। इसके कारण खेल को भी कुछ देर तक रोकना पड़ा था। इस घटना के बाद दोनों टीमों के तीन- तीन खिलाडिय़ों को लाल कार्ड दिखाने के बाद मैच शुरू हुआ। मैच पीएनबी ने 6-3 से अपने नाम किया। इस घटना के बाद आयोजकों ने दोनों ही टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया। हॉकी इंडिया ने भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।