Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एटीपी फाइनल्स: सिटसिपास सेमीफाइनल में, राफेल नडाल की शानदार वापसी

लंदन 
यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास ने गत चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में हराकर एटीपी फाइनल्स के अंतिम चार में जगह बना ली, जबकि रफेल नडाल ने शानदार वापसी करके अपनी खिताब की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। सिटसिपास ने आंद्रे अगासी ग्रुप मैच में जर्मनी के ज्वेरेव को 6-3, 6-2 से हराया । अब उनके खिलाफ सिटसिपास का रेकॉर्ड 4-1 का हो गया है । दूसरी ओर नडाल ने रूस के डेनिल मेदवेदेव को 6-7, 6-3, 7-6 से मात दी। नडाल लगातार 15वीं बार एटीपी फाइनल्स के लिए क्वॉलिफाइ करने के बावजूद कभी खिताब नहीं जीत सके हैं। ब्योर्न बोर्ग ग्रुप से डोमिनिक थिएम पहले की क्वालीफाई कर चुके हैं । बाकी एक स्थान के लिये रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच में मुकाबला होगा ।