Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में विराट कोहली बनाएंगे ये बड़े रिकॉर्ड!

इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट कल से शुरू होगा। इस मैच में उतरने के साथ ही विराट कोहली डे-नाइट टेस्ट में कप्तानी करने वाले टीम इंडिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ने संन्यास को लेकर लिया यू-टर्न

वहीं इस मैच विराट कोहली के पास बतौर कप्तान एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। वह इस मैच में 32 बना लेते हैं तो बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में अपने पांच हजार रन पूरे कर लेंगे।इसके साथ ही वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत और एशिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।

फिर से आईपीएल में दिखेगा युवराज का जलवा, ये टीम लगाएगी बोली!

हालांंकि इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर, रिकी पोंटिंग, वेस्टइंडीज के क्लाइव लायड, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैैं। विराट कोहली बतौर कप्तान 52 मैचों में 4968 रन बना चुके हैं। ग्रीम स्मिथ (8659) इस मामले में पहले स्थान पर है।