खेल डेस्क। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में मंगलवार को दो हैट्रिक देखने को मिली। तिरुवनंतपुरम में राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने विदर्भ के खिलाफ हैट्रिक बनाई तो विशाखापत्तनम में उत्तराखंड के बाएं हाथ के स्पिनर मयंक मिश्रा ने तिकड़ी बनाई।
इस प्रकार टी-20 विश्व कप फाइनल को यादगार बनाएंगी अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी, बनेगा ये रिकॉर्ड!
बांग्लादेश के खिलाफ केवल सात रन पर छह विकेट लेकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप बी मैच में विदर्भ के खिलाफ एक ओवर में हैट्रिक सहित चार विकेट हासिल किए। हालांकि उनके इस प्रकार के प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में विदर्भ के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा।
आज ही के दिन रोहित शर्मा ने बनाया था ऐसा विश्व रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव
दीपक चाहर ने 13वें ओवर की पहली, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर विकेट लेकर अपनी हैट्रिक बनाई। यह दो दिनों में चाहर की दूसरी हैट्रिक थी। रविवार को बांग्लादेश क खिलाफ भी चाहर ने हैट्रिक बनाई थी। वहीं मिश्रा ने आदित्य कौशिक, अमित वर्मा और सुयश प्रभुदेसाइ को दूसरे ओवर की लगातार गेंदों पर आउट कर हैट्रिक बनाई।