Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट छोड़ अब इस खेल में हाथ आजमा रहे हैं धोनी, पिछले साल जीता था खिताब

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास लेंगे, इसका जवाब तो अभी तक किसी के पास नहीं है। विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी अब टेनिस में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।

आईपीएल के अगले सत्र में इस टीम की ओर से खेलेंगे अश्विन, इन्हें मिलेगी पंजाब की कप्तानी!

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शूमार एमएस धोनी जेएससीए स्टेडियम की टेनिस अकादमी में शुरू होने वाली टेनिस प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हुए हैं। यह टेनिस प्रतियोगिता कल से शुरू होने वाली है।

बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट के युगल वर्ग में हिस्सा लेंगे। धोनी ने पिछले साल इसी वर्ग में सुमित कुमार के साथ मिलकर खिताब जीता था।

दूसरे टी-20 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे रोहित शर्मा, तोड़ देंगे आफरीदी का कीर्तिमान

अब इस टूर्नामेंट में धोनी का लक्ष्य अपने खिताब का बचाव करना है। इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए धोनी ने मंगलवार शाम अपने आवास से बाइक पर सवार होकर जेएससीए स्टेडियम में स्थित टेनिस कोर्ट में पहुंचकर अभ्यास किया।