Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धौनी ने टेनिस में भी मारी बाजी, क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे

 रांची 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। लेकिन धौनी भले ही क्रिकेट से ब्रेक पर हों, लेकिन खेलों से उन्होंने अपना नाता नहीं तोड़ा है। धौनी इन दिनों टेनिस में हाथ आजमा रहे हैं और यहां भी शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों जेएससीए स्टेडियम की टेनिस अकादमी में चल रही वाली टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। धौनी ने इस चैंपियनशिप का पहला राउंड पास कर लिया है। 

कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन महेंद्र सिंह धौनी और सुमित कुमार बजाज की जोड़ी ने पुरुष युगल में शुभोमोय और आनंद को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में खेलने का स्थान पक्का कर लिया। 
 
बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी इस प्रतियोगिता के डबल्स वर्ग में पिछले साल के चैंपियन हैं। दिसंबर 2018 में हुई जेएससीए कंट्री क्लब टेनिस के फाइनल में धौनी ने सुमित कुमार के साथ मिलकर डबल्स खिताब जीता था। हलांकि फाइनल जीतने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का मुख्य अतिथि भी धौनी को ही बनाया गया था।