इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच आज से इंदौर में शुरू हुए टेस्ट मैच मेें स्टार ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
राजस्थान रॉयल्स नहीं, अब इस आईपीएल टीम की ओर से खेलेंगे अजिंक्या रहाणे!
मैच के पहले दिन बांग्लादेशी कप्तान अमिनुल हक को बोल्ड कर अश्विन भारत में अपने 250 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत के दो अन्य स्पिन गेंदबाज अनिल कुम्बले और हरभजन सिंह ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
गेंद से छेड़छाड़ मामले में स्मिथ और वार्नर के बाद अब इस क्रिकेटर पर लगा प्रतिबंध
रविचंद्रन अश्विन घरेलू जमीन पर 42 टेस्ट मैच खेलकर अभी तक 250 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इन मुकाबलों में भारतीय स्पिन गेंदबाज अश्विन 21 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं।
अनिल कुंबले भारतीय जमीन पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने यहां पर 350 विकेट लिए हैं। वहीं इस मामले में हरभजन सिंह 265 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर है।अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे तेज 350 विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।