खेल डेस्क। भारतीय टीम जब बांग्लोदश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के अन्तिम मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य मैच जीत इस शृंखला पर कब्जा करने के साथ ही एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करने का होगा।
इस पोर्न स्टार ने की न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मैच में अपायरिंग
मैच जीत के साथ ही भारत 2-1 से टी-20 सीरीज पर कब्जा तो कर ही लेगा साथ ही उसके नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता है। अगर टीम इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करती है तो वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम बन जाएगी।
अभी तक ये रिकॉर्ड भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम संयुक्त रूप से है। अभी तक ये दोनों ही टीमें 41-41 मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पाकिस्तान को दस विकेट से शिकस्त देकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
अब रोहित-धवन ने तोड़ दिया ये विश्व रिकॉर्ड
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, कु्रनाल पांड्या, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, वाश्ंिागटन सुंदर और शारदुल ठाकुर।
बांग्लादेश: महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), ताईजुल इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, आफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन सेकत, अमीनुल इस्लाम बिप्लब, अराफात सनी, अबू हिदेर, अल अमीन हुसैन, मुस्तफिजूर रहमान और शफीउल इस्लाम।