इंटरनेट डेस्क। दुनिया के पूर्व महान ऑलराउंडर जैक्स कालिस इन दिनों एक फोटो के कारण सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फोटो में जैक्स कालिस अपनी आधी दाढ़ी सेव किए हुए नजर आ रहे हैं। जैक्स कालिस ने अपनी आधी दाढ़ी सेव की है।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1347 विकेट लेने वाला ये गेंदबाज अब राजनीति की पिच पर शुरू करेगा अपनी नई पारी
इसके पीछे का कारण जानकार एक बार तो आप चौंक ही जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के इस महान ऑलराउंडर ने गैंडों को बचाने और गोल्फ के विकास का संदेश देने के लिए इस प्रकार का कदम उठाया है।
रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तोड़ सकते हैं सचिन का 21 साल पुराना ये रिकॉर्ड
आधी दाढ़ी के साथ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि अगले कुछ दिन दिलचस्पी के साथ व्यतित होने वाले हैं। ये सब अच्छे काम के लिए है। गैंडों को बचाने और गोल्फ के विकास के लिए है।
गौरतलब है कि जैक्स कालिस ने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 11579 और टेस्ट क्रिकेट में 13289 रन बनाए। वहीं कालिस ने वनडे में 273 और टेस्ट क्रिकेट में 292 विकेट झटके हैं।