Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जमुई : जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक बैठक खत्म, क्रिकेट की प्रगति को लेकर तय किए गए कार्यक्रम

लाइव सिटीज, जमुई/राजेश : रविवार को जमुई स्थित होटल जेनेक्स बृज के सभागार में जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक बैठक की गई. जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सत्र 2018-19 के आय-व्यय से लेकर क्रिकेट के वर्तमान प्रारूप तथा उसके विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई. साथ ही सत्र 2019-20 में जिले में क्रिकेट की प्रगति को लेकर कार्यक्रम तय किए गए.

जिला क्रिकेट संघ की इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में सर्व सम्मति से जिला क्रिकेट संघ के सचिव चुने जाने के अलावा जिला क्रिकेट टूर्नामेंट कमिटी के चेयरमैन तथा संघ के लीगल एडवाइजर का मनोनयन भी हुआ.

पहली बार संघ में महिलाओं की इंट्री हुई है

बैठक की खासियत यह रही कि पहली बार संघ में महिलाओं की इंट्री हुई है जिसे जिले में महिला क्रिकेट के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है. बता दें कि हाल ही में बिहार क्रिकेट संघ का सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ था. जिसमें जमुई के तत्कालीन सचिव संजय कुमार सिंह बतौर जिला संघों के प्रतिनिधि के रूप में चुने गए थे और उन्होंने अपने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद से जमुई जिला का यह पद रिक्त था.

जिला क्रिकेट संघ की बीते दिनों संपन्न हुई बैठक में सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया था कि सचिव के रिक्त स्थान पर जमुई क्रिकेट में तीन दशकों से भी ज्यादा समय से क्रिकेट में योगदान करने वाले इमरान अख्तर खान को यह पद सौंपी जाए. आज के सालाना बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से उस निर्णय पर मुहर लगा दी और इमरान अख्तर खान जमुई जिला क्रिकेट संघ के सचिव बना दिए गए. इमरान के सचिव चुने जाने के बाद संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए उन्हें बधाई दी और जिला में क्रिकेट की बेहतरी के लिए कई सुझाव दिए.

जिला क्रिकेट संघ की इस बैठक में एक रजिस्टर्ड क्लब के अध्यक्ष पद पर महिला उर्वशी सिंह के चुने जाने के बाद जिला क्रिकेट संघ में स्वतः उनकी इंट्री हो गई है. वहीं संघ के लीगल एडवाइजर के रूप में बृज बिहारी शरण का मनोनयन हुआ. साथ ही सत्र 2019-20 के लिए नितेश केसरी को टूर्नामेंट कमिटी का चेयरमैन चुना गया है.

अयोध्या में बिना किसी चंदा के श्रीराम का भव्य राजमहल बनाएगी करणी सेना

The post जमुई : जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक बैठक खत्म, क्रिकेट की प्रगति को लेकर तय किए गए कार्यक्रम appeared first on Live Cities.