Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राशिद खान संयुक्त पांचवें स्थान से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

कोटा किनाबालू (मलेशिया)
गोल्फर राशिद खान ने गुरूवार को 300,000 डालर इनामी राशि के सबाह मास्टर्स के पहले दौर में चार अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ संयुक्त पांचवें स्थान पर चल रहे हैं। तीन अन्य भारतीयों – अमन राज, उदयन माने और खालिन जोशी – ने तीन अंडर 68 का कार्ड खेला जिससे शुरूआती दिन वे शीर्ष 10 में बने हुए हैं। थाईलैंड के युवा प्रतिभाशाली गोल्फर फचारा खोंगवाटमाई सहित चार खिलाड़ी पांच अंडर पार 66 के कार्ड से बढ़त बनाये हैं। अन्य भारतीयों में ज्योति रंधावा संयुक्त 22वें, आदिल बेदी संयुक्त 32वें, करणदीप कोचर संयुक्त 44वें, अभिजीत चढ्ढा और हिम्मत सिंह संयुक्त 60वें, प्रियांशु सिंह संयुक्त 87वें, जीव मिल्खा सिंह संयुक्त 100वें और लक्ष्य मुदगिल संयुक्त 122वें स्थान पर बने हुए हैं।