इंटरनेट डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। धवन के टीम से बाहर होने के कारण भारतीय टीम में एक बार फिर से युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हो गई है।
टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर से होगी इस विकेटकीपर की भारतीय टीम में वापसी!
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें इस सीरीज के एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। फिर टीम से बाहर कर दिया गया।
भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इस चोट के कारण उनके बाएं घुटने में 20 से अधिक टांके लगाने पड़े।भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच हैदराबाद में छह दिसंबर को खेला जाएगा।
पहली बार इस क्लब में शामिल हुए मयंक अग्रवाल
टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवीन्द्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।