Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिर से आईपीएल में दिखेगा युवराज का जलवा, ये टीम लगाएगी बोली!

खेल डेस्क। भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह अगले साल खेले जाने वाले आईपीएल के संस्करण भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में इस तूफानी बल्लेबाज पर कोलकाता नाइट राइडर्स फे्रंचाइजी बोली लगाएगी। इस बात की जानकारी केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने सोशल मीडिया पर दी है।

कोलकाता टेस्ट में एक विकेट लेते ही ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे मोहम्मद शमी

टी10 लीग में क्रिस लिन द्वारा 91 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद युवराज सिंह ने इस बल्लेबाज को आईपीएल टीम केकेआर से बाहर किए जाने को गलत बताया था।

टी-20 क्रिकेट के एक ओवर में लगातार छह छक्के का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले युवराज के इसी बयान पर केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक ट्वीट के माध्यम से युवराज सिंह को अपनी टीम में शामिल किए जाने के संकेत दिए हैं।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने मयंक अग्रवाल, अब स्मिथ को छोड़ सकते हैं पीछे

वेंकी मैसूरी ने लिखा है, युवराज हमने लिन को इसलिए रिलीज किया है ताकि हम आपके लिए आईपीएल ऑक्शन में बोली लगा सकें।हालांकि अब बीसीसीआई पर ही निर्भर करेगा कि वह युवराज सिंह को आईपीएल में खेलने देता हैं या नहीं। युवराज सिंह को मुम्बई इंडियंस ने हाल ही में रिलीज किया था।