Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में इस बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, टूटते-टूटते बचा युवराज का ये विश्व रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम दर्ज है। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टी-20 मैच में केवल 12 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा दिया था।

जीनत अमान को राज कपूर के साथ इस हालत में देख टूट गया था इस अभिनेता का दिल, करने वाले थे प्रपोज

युवराज का ये रिकॉर्ड रविवार को सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में टूटता-टूटता बच गया। इस टूर्नामेंट में मेघालय और मिजोरिम के बीच खेले मैच में अभय नेगी ने केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक बना डाला है।

मेघालय के बल्लेबाज अभय नेगी द्वारा बनाया गया ये अर्धशतक सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में सबसे तेज पचासा है। इस मामले में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (15 गेंदों) का रिकॉर्ड तोड़ा।

अक्षय के साथ डेट पर जाना चाहती है बॉलीवुड की ये हॉट अभिनेत्री, पत्नी ट्विंकल सुनेंगी तो...

हालांकि अभय ने भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की। केएल राहुल ने 2018 आईपीएल में पंजाब की ओर से दिल्ली के खिलाफ 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। नेगी ने अपनी पारी में छह छक्के और दो चौके लगाए थे। उन्होंने अपनी पारी में कुल 15 गेंदों का सामना किया।