Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा आज का दिन, भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में मयंक और कोहली बना सकते हैं रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अखिरी मैच आज से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम शुरू होगा। मैच में टॉस होने के साथ ही ये दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

अपने इस शिष्य को सचिन से भी ज्यादा टैलेंटेड मानते थे रमाकांत आचरेकर, क्रिकेटर ने सात मैचों में ही लगा दिए थे चार शतक

इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली का नाम भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो जाएगा। वह डे-नाइट टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। भारत के पास इस मैच को जीत कर दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करने का मौका होगा।

इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली के पास बल्लेबाजी की उपलब्यिां भी अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। मयंक जहां टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है वहीं विराट के पास बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार रन पूरे करने का मौका होगा।

अब आईपीएल में खेलेंगी इतनी टीमें! ये हो सकती है नई टीम

संभावित टीमें:

भारत: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव।

बांग्लादेश: लिटन दास, इमरुल काएस, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्ला (कप्तान), मेंहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, मोसदक हुसैन, शादमान इस्लाम, एल-अमिन हुसैन और मुश्फिजुर रहमान।