Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोच रवि शास्त्री को ट्रोल किए जाने के पीछे कोई एजेंडा चल रहा: विराट कोहली


नई दिल्ली , 
कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि रवि शास्त्री को लगातार ट्रोल किए जाने के पीछे कोई एजेंडा चल रहा है. उन्होंने कहा कि भारतीय कोच इस धारणा से सबसे कम प्रभावित हैं कि वह कप्तान की हां में हां मिलाते हैं. कोहली ने कहा कि शास्त्री ने ‘साहस’ के साथ ‘बिना हेलमेट’ के तेज गेंदबाजों का सामना किया और सलामी बल्लेबाज के रूप में 41 की औसत से रन बनाए जो मौजूदा कोच के आलोचकों को कड़ा जवाब है.

कोहली ने उसके विशेष शो ‘इंस्पिरेशन’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि इनमें से अधिकांश चीजें एजेंडा से प्रभावित हैं और मुझे नहीं पता कि कोई ऐसा क्यों और किस लिए कर रहा है लेकिन इस तरह से झूठ को स्वीकार करना एजेंडा से प्रभावित है.’

उन्होंने कहा, ‘भाग्य से रवि भाई के मामले में वह ऐसे व्यक्ति हैं जो इन चीजों की बिल्कुल परवाह नहीं करते.’ बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में आगाज करने वाले शास्त्री ने बाद में भारत के लिए पारी का आगाज भी किया और 1985 विश्व सीरीज क्रिकेट में उन्हें ‘चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला, मुख्य कोच का समर्थन करते हुए कोहली ने ये सभी तर्क रखे.

ट्रोलरों के लिए ऐसा कहा-

कोहली ने ट्रोल करने वालों को संदेश देते हुए कहा, ‘दसवें नंबर से सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा गया और सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 41 के औसत से रन बनाए. वह किसी ऐसे व्यक्ति से परेशान नहीं होने वाले जो घर में बैठकर उनकी ट्रोलिंग कर रहा हो क्योंकि अगर आप उनकी जैसी उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति की ट्रोलिंग करना चाहते हैं तो चलिए फिर उन गेंदबाजों का सामना कीजिए, जो उन्होंने किया है वह कीजिए, ऐसा करने के लिए हौसला चाहिए, इसके बाद उनके साथ बहस कीजिए,’

हाल में टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को रौंदने के बाद कोहली ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को ‘स्वप्निल संयोजन’ करार दिया जो किसी भी सतह पर किसी भी तरह के विरोधी को ध्वस्त करने में सक्षम है. ऐसा जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में किया गया. कप्तान ने कहा कि काफी अधिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद तेज गेंदबाजों के बीच सौहार्द है और बिल्कुल भी असुरक्षा नहीं है.