इंटरनेट डेस्क। भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम दो उपलब्धियां दर्ज करवाई। विराट कोहली डे-नाइट टेस्ट में कप्तानी करने वाले टीम इंडिया के पहले कप्तान बनने के साथ ही बतौर कप्तान पांच हजार रन पूरे करने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बने। भारत की पहली पारी में 32 रन बनाते ही उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की।
डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले ही दिन विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर, रिकी पोंटिंग, वेस्टइंडीज के क्लाइव लायड, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग बतौर कप्तान ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैैं। विराट कोहली बतौर कप्तान 53 मैचों में 5027 रन बना चुके हैं। ग्रीम स्मिथ (8659) इस मामले में पहले स्थान पर है।
राजस्थान के दीपक चाहर को मिला अच्छे प्रदर्शन का ये बड़ा इनाम, अब भारत की इस टीम में भी मिली जगह
भारतीय तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने ईडन गार्डन मैदान पर ऐतिहासिक गुलाबी टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश को पहली पारी में 106 रन पर ढेर कर दिया। इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 174 रन बनाकर 68 रन की बढ़त हासिल कर ली है। भात की ओर से कप्तान विराट कोहली (नाबाद 59) और चेतेश्वर पुजारा (55) ने अर्धशतक बनाए।