Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह को लगा बड़ा झटका, अब इस टीम से भी हुए बाहर

खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह की अब आईपीएल टीम मुम्बई इंडियंस से भी छुट्टी हो गई है।

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अगले संस्करण की नीलामी से पहले युवराज सिंह सहित 10 खिलाडिय़ों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मयंक अग्रवाल ने छक्का लगाकर पूरा किया दोहरा शतक, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम से युवराज सिंह, एविन लुईस, एडम मिल्ने, जेसन बेहरनडॉर्फ, बरिंदर सरां, बेन कटिंग, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम दार, अल्जारी जोसफ और ब्यूरोन हेंड्रिक्स को टीम से बाहर किया गया है। मुम्बई इंडियंस ने पिछले साल ही युवराज सिंह को खरीदा था।

इन चार खिलाड़ियों ने आज ही के दिन किया था टेस्ट डेब्यू, दो खिलाड़ी बने महान

युवराज सिंह इस साल हुए आईपीएल में खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, हालांकि उन्हें कम ही मैचों में खेलने का मौका मिला था। युवराज सिंह ने इस साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है।