Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक अग्रवाल ने तोड़ा ब्रैडमैन का ये रिकॉर्ड, टूटते-टूटते बचा सचिन का ये कीर्तिमान

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (243) की दोहरी शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की सहायता से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत की ओर से अपने कदम बढ़ा दिए हैं।अब अब टीम इंडिया जीत से केवल छह कदम दूर है। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट केवल 57 रन पर ही गंवा दिए। उसे अभी तक पारी की हार से बचने के लिए 286 रनों की जरूरत है।

आईपीएल-20: राजस्थान रॉयल्स ने 11 खिलाडिय़ों को किया बाहर, इन्हें किया रिटेन, ये दिग्गज करेगा कप्तानी

इससे पहले शुक्रवार को मयंक अग्रवाल ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 243 रन की पारी खेली। अगर वह इस पारी में छह रन ओर बना लेते तो वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। सचिन तेंदुलकर के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है।

युवराज सिंह को लगा बड़ा झटका, अब इस टीम से भी हुए बाहर

सचिन ने साल 2004 में ढाका के मैदान पर 248 रन की पारी खेली थी। वहीं मयंक ने सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। मयंक ने 12वीं और ब्रैडमैन ने 13वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में विश्व रिकॉर्ड भारत के विनोद कांबली के नाम दर्ज है। कांबली ने केवल पांचवीं पारी में ही ये उपलब्धि हासिल कर ली थी।