Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोजर फेडरर को हराकर एटीपी फाइनल्स के फाइनल में पहुंचे सितसिपास

लंदन
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को लंदन में चल रहे एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ग्रीक के स्टार टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने 6-3, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ ही सितसिपास एटीपी फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
 
इससे पहले गुरुवार को फेडरर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हराकर 16वीं बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। बता दें कि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में फेडरर ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम के खिलाफ हार गए थे।

वहीं, शुक्रवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल के खिलाफ स्टेफानोस सितसिपास को हार का सामना करना पड़ा था। नडाल ने सितसिपास को 6-7, 6-4, 7-5 से हराया था।