Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे

जोहानिसबर्ग

वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा कि वह भारत के खिलाफ अगले महीने तीन एकदिवसीय मैचों में नहीं खेलेंगे और इसके बजाय 2020 की अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे. वेस्टइंडीज को भारत में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे खेलने हैं. गेल का टी-20 मैचों में खेलना भी संदिग्ध है.

गेल ने कहा, ‘वेस्टइंडीज ने मुझे वनडे में खेलने के लिए बुलाया है, लेकिन मैं नहीं खेल पाऊंगा. वे (चयनकर्ता) चाहते हैं कि मैं युवाओं के साथ खेलूं, लेकिन इस साल मैं विश्राम लेने जा रहा हूं.’ गेल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में भी नहीं खेलेंगे.

उन्होंने कहा, ‘मैं बिग बैश खेलने भी नहीं जा रहा हूं. मुझे नहीं पता कि आगे मैं कहां क्रिकेट खेलूंगा. मैं नहीं जानता कि बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में मेरा नाम कैसे पहुंच गया. मेरा नाम एक टीम में था और मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ.’

एमएसएल में इस सीजन स्टार्स और गेल दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम अपने सभी छह मैच हार गई. आखिरी मैच में गेल ने 54 रन जरूर बनाए थे, लेकिन इससे पहले की पांच पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 47 रन ही निकले थे.