Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या आरसीबी को विराट कोहली के स्थान पर मिलेगा नया कप्तान ?

खेल डेस्क। भले ही विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हो, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वह इस प्रकार का जलवा नहीं दिखा सके है। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है।

कोलकाता में मयंक अग्रवाल तोड़ सकते हैं विनोद कांबली का ये रिकॉर्ड, केवल इतने रन हैं दूर

इंडियन प्रीमियर लीग को शुरू हुए 12 साल हो गए हैं, लेकिन इस दौरान आरसीबी एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। हालांकि विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी आईपीएल के फाइनल में पहुंच चुकी है।

भारतीय टी-20 टीम से बाहर हो सकते हैं ये चार स्टार क्रिकेटर, ऐसी हो सकती है टीम

बतौर बल्लेबाज उनका प्रदर्शन तो आईपीएल में बहुत ही अच्छा रहा है। इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। माइक हेसन और साइमन कैटिच को इसमें शामिल किया गया है। अब ऐसे कयास लगने शुरू हो गए कि क्या विराट कोहली के स्थान पर आरसीबी आईपीएल के अगले सत्र में किसी दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बनाएगी।ये तो समय ही बता पाएगा कि विराट कोहली आईपीएल-20 में आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई देते हैं या नहीं।