Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के मलान और मोर्गन ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड के डेविड मलान और कप्तान इयोन मोर्गन ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

दूसरा टी-20: इस नियम के कारण स्टंप होने के बाद भी खेलता रहा ये बांग्लादेशी बल्लेबाज

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस जोड़ी ने साल 2014 में इंग्लैंड के ही एलेक्स हेल्स और इयोन मोर्गन द्वारा बनाए गए विश्व कीर्तिमान को ध्वस्त किया। एलेक्स हेल्स और इयोन मोर्गन ने श्रीलंका के खिलाफ 152 रन की साझेदारी की थी।

रोहित ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, विराट के कीर्तिमान की बराबरी की

मैच में इयोन मोर्गन ने क्रिकेट के इस फॉर्मेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने केवल 21 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ा। बटलर ने 22 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की थी। डेविड मलान ने 51 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्कों की सहायता से 103 और मोर्गन ने 41 गेंदों पर सात चौकों और इतने ही छक्कों की सहायता से 91 रन बनाए।