इंटरनेट डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का एक समय दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाज भी मुकाबला करने से डरते थे। गिलक्रिस्ट अपनी तूफानी बल्लेबाज के साथ ही शानदार विकेटकीपर के रूप में पहचाने जाते हैं। दुनिया के इस महान क्रिकेटर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन 14 नवंबर 1971 को हुआ था।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में अश्विन ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने
1996-2008 के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की सफलता में गिलक्रिस्ट का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। वनडे क्रिकेट में तो उनके शतक ऑस्ट्रेलिया की जीत की गारंटी हुआ करते थे। उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में 16 शतक लगाए है और इन सभी मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है।
राजस्थान रॉयल्स नहीं, अब इस आईपीएल टीम की ओर से खेलेंगे अजिंक्या रहाणे!
एडम गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 5570 रन और 287 वनडे में 9619 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 16 शतक और 55अर्धशतक लगाए हैं। वह केवल 13टी-20 इंटरनेशनल मैच ही खेल सके।