खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के बाद अब वेस्टइंडीज टीम के बल्लेबाज निकोलस पूरन पर गेंद से छेड़छाड़ मामले में प्रतिबंध लगाया गया है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: एक ही दिन में इन दो गेंदबाजों ने बनाई हैट्रिक
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में निकोलस पूरन को गेंद से छेड़छाड़ करने का दोषी मानते हुए उस पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। आइसीसी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन को गेंद की शेप चेंज करने का दोषी माना है।
निकोलस पूरन का गेंद से छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ये संभावना व्यक्ति की जा रही था कि इस क्रिकेट पर आईसीसी कार्रवाई कर सकती है।
इस प्रकार टी-20 विश्व कप फाइनल को यादगार बनाएंगी अमेरिकी पॉपस्टार कैटी पेरी, बनेगा ये रिकॉर्ड!
इस वीडिया में पूरन अपने नाखूनों से गेंद की शेप बिगाडऩे का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे थे। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे शृंखला वेस्टइंडीज ने 3-0 से अपने नाम की थी।