Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: अपने पिता की याद में मैदान पर ऐसा करते हैं विराट कोहली

खेल डेस्क। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन बने विराट कोहली का आज जन्मदिन है। शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुके विराट कोहली का जन्म आज ही के दिन यानी 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था।

IPL बनेगा और भी रोचक, 11 के स्थान पर खेलेंगे 15 खिलाड़ी!

विराट कोहली अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18 नम्बर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं। इस नम्बर को विराट कोहली बहुत ही महत्वपूर्ण मानते हैं, क्योंकि 18 दिसंबर 2006 को उनके पिता का निधन हुआ था। तभी से विराट कोहली अपने पिता की याद में इसी नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं। विराट कोहली ने 18 नंबर की जर्सी के साथ अंडर-19 और सीनियर विश्व कप जीता था।

जन्मदिन विशेष: अनुष्का से पहले विराट कोहली ने इस अभिनेत्री के साथ किया था रोमांस

विराट कोहली ने बहुत ही कम उम्र में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं। अब वह सचिन का एक दिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे से कुछ ही कदम दूर हैं।