Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अहलावत ने इंडियन आयल सर्वो मास्टर्स गोल्फ में बढ़त बनाई

डिगबोई (असम)
गुरुग्राम के वीर अहलावत ने दूसरे दौर में आठ अंडर 64 के स्कोर के साथ गुरुवार को यहां इंडियन आयल सर्वो मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में बढ़त बना ली। यहां डिगबोई गोल्फ लिंक्स में खेली जा रही 60 लाख रुपये इनामी प्रतियोगिता में अहलावत का कुल स्कोर 11 अंडर 133 है। कोलकाता के दिव्यांशु बजाज 65 के स्कोर से कुल 10 अंडर 134 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। बेंगलुरू के गोल्फर एम धर्मा (67) और अभिषेक झा (68) भी संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। मऊ के ओम प्रकाश चौहान (70) सात अंडर 137 के स्कोर से पांचवें स्थान पर हैं।