खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में कई उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई।
युवराज सिंह की टीम ने जीत लिया ये खिताब
कोलकता में टीम इंडिया को मिली जीत के बाद विराट कोहली दुनिया के पांचवें सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने आस्ट्रेलिया के एलेन बार्डर को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली की यह अपनी कप्तानी में 53 मैचों में 33वीं जीत है। बार्डर ने 93 टेस्टों में से ऑस्ट्रेलिया को 32 में जीत दिलाई थी।
डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने लगाया शतक, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर
अब इस मामले में विराट कोहली से आगे वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड (36), ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (41) और रिकी पोंटिंग (48) तथा दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53) हैं।
कोलकाता टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 46 रन से हराया। इसके साथ ही विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की।