Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉन्ग कॉन्ग ओपन  में सौरभ वर्मा की शानदार शुरुआत, मुख्य ड्रॉ में पहुंचे

हॉन्ग कॉन्ग 
भारतीय शटलर सौरभ वर्मा ने मंगलवार को दो क्वॉलिफाइंग मुकाबलों में सीधे गेम में जीत दर्ज करके हॉन्ग कॉन्ग ओपन बैडमिंटन टूर्नमेंट के पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। क्वॉलिफायर्स में चौथी वरीयता प्राप्त सौरभ ने पहले थाइलैंड के तानोंगसाक सीसोमबूनसुक को 21-15, 21-19 से और फिर फ्रांस के लुकास क्लेरबोट को 21-19, 21-19 से हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई। मुख्य ड्रॉ के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे जिसमें पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत, बी साई प्रणीत, समीर वर्मा, एच एस प्रणय और पारूपल्ली कश्यप भी भाग लेंगे। श्रीकांत पहले दौर में विश्व के नंबर एक जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोटा से जबकि सौरभ के भाई समीर ताइपै के जु वेई वान से भिड़ेंगे। बी साई प्रणीत का सामना चीन के तीसरे वरीय शी यु क्वी से होगा जबकि प्रणय और कश्यप क्रमश: चीन के हुआग यु झियांग और जापान के केंटा निशिमोतो का सामना करेंगे।