खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष दस में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दबदबा कायम कर लिया है। इस सूची में चार भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं।
मैच के बीच में भिड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी, एक-दूसरे के साथ की घूंसों और स्टिक्स से मारपीट
शीर्ष दस बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरे, चेतेश्वर पुजारा चौथे, उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे पांचवें और मयंक अग्रवाल दसवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर मयंक अग्रवाल ने पहली बार शीर्ष दस में जगह बनाई। मयंक अग्रवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया था।
अब विराट कोहली ने तोड़ दिया एलन बॉर्डर का ये रिकॉर्ड
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 136 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नजदीक पहुंच गए हैं। दोनों के बीच अब केवल तीन रेटिंग अंक का फासला ही रह गया है।
स्टीव स्मिथ के खाते में 931 रेटिंग अंक हैं। जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के खाते में अब 928 रेटिंग अंक हो गए हैं। हालांकि स्टीव स्मिथ के पास ये फासला बढ़ाने का मौका होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को अभी पाकिस्तान के खिलाफ 29 नवम्बर से दूसरा टेस्ट खेलना है जबकि विराट अब अगले वर्ष तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे।