Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर आया बॉल टेंपरिंग का मामला, फंसता हुआ दिखाई दे रहा है ये खिलाड़ी!

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टेंपरिंग विवाद के कारण क्रिकेट दुनिया में तहलका मच गया है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया दो दिग्गज खिलाडिय़ों पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को एक साल का बैन झेलना पड़ा था।

सुपर ओवर में फिर मिला न्यूजीलैंड को दर्द, इस कारण गंवा दी टी-20 शृंखला

बॉल टेंपरिंग का नया मामला सामने आया है। इस मामले मेंं वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज निकोलस पूरण फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है। इसमें निकोलस पूरन कथित तौर पर गेंद से छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं।

टी-20 में हैट्रिक बनाकर इन गेंदबाजों के क्लब में शामिल हुए राजस्थान के दीपक चाहर

यह वीडियो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच का है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज निकोलस पूरन ने गेंद से छेड़छाड़ की है या नहीं। माना ये जा रहा है कि अगर निकोलस पूरन की शिकायत होती है तो उन पर कुछ मैचों का प्रतिबंध लग सकता है। वेस्टइंडीज ने इस शृंखला में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था।