Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह की टीम ने जीत लिया ये खिताब

इंटरनेट डेस्क। बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह की टीम मराठा अरेबियंस अबुधाबी में खेली गई टी-10 लीग जीतने में सफल रही। कप्तान ड्वेन ब्रावो (2/16) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज चाडविक वाल्टन (51) की शानदार पारी की सहायता से अरेबियंस टीम ने खिताबी मुकाबले में शेन वाटसन की कप्तानी वाली डेक्कन ग्लेडियटर्स को 8 विकेट से शिकस्त दी।

डे-नाइट टेस्ट में कोहली ने लगाया शतक, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर

पहले बल्लेबाज करते हुए ग्लेडियटर्स टीम निर्धारित दस ओवरों में 8 विकेट पर केवल 87 रन ही बना सकी। इसके जवाब में अरेबियंस ने चाडविक वाल्टन की आतिशी अर्धशतकीय पारी की मदद से 2 विकेट गंवाकर 7.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

डे-नाइट टेस्ट मैच के बीच में ही टीम इंडिया से बाहर हुआ ये क्रिकेटर, उन्हें मिली जगह

ग्लेडियटर्स टीम की ओर से भनुका राजपक्षा ने 23 और आसिफ खान ने 25 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अरेबियंस की ओर से चाडविक वाल्टन ने नाबाद 51 रन बनाए। वाल्टन ने 26 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए।