Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कीनिया के पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक किप्टुमहास को मिली सजा, डोपिंग मामले में लगा चार साल का प्रतिबंध

लंदन
हाफ मैराथन में पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक कीनियाई धावक अब्राहम किप्टुमहास पर डोपिंग के चलते चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। एथलेटिक्स इंटीग्रेटी यूनिट ने यह जानकारी दी। यह प्रतिबंध किप्टुमहास के जैविक पासपोर्ट में आ रही अनिमियतताओं के बाद लगाया गया है। जैविक पासपोर्ट का उपयोग संभावित डोपिंग का पता लगाने के लिए किया जाता है।

ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया है, ‘विश्व एथलेटिक्स अनुशासन पंचाट ने लंबी दूरी के धावक को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है जो 28 अप्रैल 2019 से लागू होगा।’ पंचाट ने 30 वर्षीय किप्टुमहास पर रक्त डोपिंग का संदेह जताया था लेकिन एथलीट ने किसी भी तरह की डोपिंग का खंडन किया था।