खेल डेस्क। राजस्थानी तेज गेंदबाज दीपक चाहर को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में किए गए अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।
भारतीय चयनकर्ताओं ने दीपक चाहर को इस प्रदर्शन का इनाम देते हुए उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली घरेलू टी-20 के साथ ही वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी है।
जबकि राजस्थान के एक अन्य तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्पिनर राहुल चाहर की टी-20 टीम से छुट्टी कर दी गई है। दीपक चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ अन्तिम टी-20 मैच में हैट्रिक सहित छह विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता था।
एकदवसीय टीम: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।
टी-20 टीम: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार।