खेल डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में राजस्थान के दीपक चाहर टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले भारत के पहले गेंदबाज बने। उन्होंने मैच में केवल सात रन देकर ही छह विकेट लेकर क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिर आया बॉल टेंपरिंग का मामला, फंसता हुआ दिखाई दे रहा है ये खिलाड़ी!
दीपक चाहर द्वारा हैट्रिक बनाने के साथ ही भारतीय टीम के नाम विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। भारतीय टीम एक मात्र ऐसी टीम बन गई है जिसके गेंदबाजों ने इस साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में हैट्रिक बनाई है।
सुपर ओवर में फिर मिला न्यूजीलैंड को दर्द, इस कारण गंवा दी टी-20 शृंखला
दीपक चाहर से पहले एक दिवसीय क्रिकेट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी इस साल टेस्ट मैच में हैट्रिक बना चुके हैं। शमी ने तो इस साल दो हैट्रिक बनाई है। उन्होंने टेस्ट के अलावा आईसीसी विश्व कप में भी हैट्रिक बनाई थी।