खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग को अब और भी रोचक बनाने के लिए बीसीसीआई अब एक नया ही कॉन्सेप्ट ला सकती है। यह पावर प्लेयर का कॉन्सेप्ट होगा। इसके तहत इस टूर्नामेंट में टीमें 11 नहीं, बल्कि 15 खिलाडिय़ों को मैदान पर उतार सकगी। इसके तहत आईपीएल टीमें इन 15 में से किसी भी खिलाड़ी को दूसरे के स्थान पर मैच के किसी भी मोड़ पर बदल सकेगी।
जन्मदिन विशेष: अनुष्का से पहले विराट कोहली ने इस अभिनेत्री के साथ किया था रोमांस
इस नियम पर आज मुंबई स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में होने वाली बैठक में चर्चा की जाएगी। अगर इस योजना पर सहमति बन गई तो अगले सत्र से ही आईपीएल में ये नियम देखने को मिल सकता है।
इस नियम के मूर्त रूप देने के बाद मैच से पहले ही दोनों टीमों को अपनी प्लेइंग-11 के स्थान पर प्लेइंग-15 की घोषणा करनी होगी। इसके बाद टीमें मैच के दौरान उन 15 खिलाडिय़ों में से ही बदला-बदली कर सकेंगी।
फिंच ने तोड़ा आफरीदी का छक्कों का विश्व रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
बताया जा रहा है कि इस नियम पर आज सहमति बनने पर इसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू किया जा सकता है। इस टूर्नामेंट में ये नियम सफल रहने के बाद उसे आईपीएल में भी लागू किया जाएगा।