Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ITTF पुरुष विश्व कप: जी साथियान का जीत से आगाज, चीनी पैडलर को दी मात

नई दिल्ली
भारतीय खिलाड़ी जी साथियान अपने से ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ियों को मात देकर अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के पुरुष विश्व कप के अंतिम-16 में पहुंच गए। दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी साथियान ने पहले 22नंबर के फ्रांस के सिमोन गाउजी को 11-13, 9-11, 11-8, 14-12, 7-11, 11-5, 11-8 (4-3) से मात दी।

इसके बाद दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के ग्रोथ जोनाथन को 11-3, 12-10, 7-11, 16-14, 8-11, 11-8  (4-2) से पराजित किया। साथियान ग्रुप डी में चार अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।