ख्ेाल डेस्क। डब्ल्यूडब्ल्यूई की सबसे खूबसूरत और हॉट डिवा के रूप में अपनी विशेष पहचान बना चुकी चार्लोट फ्लेयर का अब भारत में जलवा देखने को मिलेगा। डब्ल्यूडब्ल्यूई की स्टार महिला रेसलर तीन दिवसीय दौरे पर भारत आने वाली है।
डेविड वार्नर ने एक ही टी-20 मैच में बना डाले कई रिकॉर्ड
14 नवंबर से शुरू होने वाले उनके भारत दौरे के दौरान चार्लोट फ्लेयर विशेष ओलंपिक खिलाडिय़ों से भी मिलेंगी। डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार रिक फ्लेयर की बेटी चार्लोट फ्लेयर 14 से 15 नवंबर तक मुंबई का और 16 नवंबर को बेंगलुरू का दौरा करेंगी।
पहले टी-20 मैच में केवल आठ रन बनाते ही ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करन लेंगे रोहित, क्रिकेट के इस दिग्गज का
चार्लोट फ्लेयर भारत के इन दोनों शहरों में प्रशंसकों से मुलाकात भी करेंगी। इस दौरे पर चार्लोट फ्लेयर मुंबई में बाल दिवस के मौके पर विशेष ओलंपिक खिलाडिय़ों से मुलाकात करने के साथ ही कॉमिक कॉन इंडिया में भी शिरकत करेंगी।डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी पहचान बनाने के लिए चार्लोट फ्लेचर को काफी जद्दोहद का सामना करना पड़ा था।