Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संधू थाईलैंड मास्टर्स में संयुक्त 11वें स्थान पर

पटाया
भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू ने सत्र के आखिरी थाईलैंड मास्टर्स के तीसरे दौर में एक अंडर 70 का स्कोर करके संयुक्त 11वां स्थान हासिल कर लिया । चंडीगढ के 31 वर्षीय इस गोल्फर ने तीन बर्डी लगाई और दो बोगी किये । उनका कुल स्कोर 10 अंडर 203 रहा । वह नौ अन्य के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर है । अर्जुन अटवाल सात अंडर 64 के स्कोर के साथ संयुक्त 21वें स्थान पर रहे । एसएस पी चौररिसया, ज्योति रंधावा और आदिल बेदी संयुक्त 47वें स्थान पर रहे ।