Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल-13 का कार्यक्रम हुआ घोषित! 29 मार्च को पहले मुकाबले में भिड़ेंगी ये दो टीमें

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण की शुरुआत 29 मार्च से होगी। आईपीएल के इस संस्करण के पहले मैच में 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

अथिया शेट्टी नहीं, खुद से 19 साल बड़ी ये बॉलीवुड अभिनेत्री है केएल राहुल की पहली पसंद

दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाडिय़ों का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड जहां टी-20 शृंखला और श्रीलंका-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

धोनी इस टूर्नामेंट के आधार पर तय करेंगे अपना भविष्य!

इससे पहले एक आईपीएल फे्रंचाइजी टीम ने इस टूर्नामेंट को एक अप्रैल से शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। जिससे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी इस पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा ले सके।