खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आज से शुरू हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए मेहमान टीम में शामिल होते हुए तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
शोएब अख्तर ने बताया पाकिस्तानी टीम का काला सच, हिन्दू खिलाड़ी कनेरिया के साथ इस प्रकार होता था व्यवहार
इसके साथ ही वह 150 टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के नौवें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले दुनिया के आठ बल्लेबाज ही 150 या इससे अधिक मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर सके थे।
तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने 150वें टेस्ट मैच की शानदार शुरुआत करते हुए मैच की पहली गेंद पर विकेट हासिल किया। उन्होंने पहली ही गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर को पवेलियन की राह दिखाई।
साल 2019: एक दिवसीय क्रिकेट में इन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, पहला और दूसरा नाम है विशेष
जेम्स एंडरसन से भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (200),ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (168) और स्टीव वॉ (168), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (166), वेस्टइंडीज के एस चंद्रपाल(164), राहुल द्रविड़ (164), इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक (161) और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर (156) टेस्ट क्रिकेट में 150 या उससे अधिक मैच खेल चुके हैं।