Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चमत्कार: इस बल्लेबाज ने केवल 167 गेंदों पर बना डाले 585 रन, लगाया चौकों और छक्कों का शतक 

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट में कभी-कभी ऐसे रिकॉर्ड भी बन जाते हैं जिसकी पहले से किसी को उम्मीद भी नहीं होती है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड शुक्रवार को क्लब क्रिकेट में बना। माही क्रिकेट अकैडमी और गोरखपुर की एसीई क्रिकेट अकैडमी के बीच खेले गए मैच में एक बल्लेबाज ने केवल 167 गेंदों पर 585 रन की मैराथन पारी खेली।

आज ही के दिन इन पांच भारतीय क्रिकेटरों का हुआ था जन्म, इनमें से एक है दुनिया का नम्बर वन गेंदबाज

इस पारी में उन्होंने 55 चौके, 52 छक्के लगाए। राम प्रसाद बिस्मिल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में माही क्रिकेट अकैडमी के स्वास्तिक चिकारा नाम के बल्लेबाज ने ये पारी खेली। इस मैच में माही क्रिकेट अकैडमी ने एसीई क्रिकेट अकैडमी को 355 रन से शिकस्त दी।

अथिया शेट्टी नहीं, बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री है केएल राहुल की पहली पसंद

गाजियाबाद के दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाज करने उतरी माही अकैडमी की अेार से स्वास्तिक और प्रीत ने साथ पहले विकेट के लिए 527 रन की साझेदारी की। इसमें प्रीत ने केवल 48 रन ही बनाए। माही अकैडमी ने 38.2 ओवर में 704 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में एसीई अकैडमी 7 विकेट पर 349 रन ही बना पाई।