इंटरनेट डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुम्बई की ओर से रणजी के इस सत्र के पहले ही मैच में दोहरा शतक लगाकर तूफानी शुरुआत की है। बड़ौदा के खिलाफ खेले जा रहे रणजी मैच में पृथ्वी शॉ ने 179 गेंदों की अपनी पारी में 202 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली।
तीसरा टी-20: छह रन बनाते ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे विराट कोहली
इस पारी में उन्होंने 19 चौके और 7 छक्के लगाए। वह दोहरा शतक लगाने के तुरंत बाद बड़ौदा के गेंदबाज भार्गव भट्ट की गेंद पर विष्णु सोलंकी के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने मैच की पहली पारी में भी 62 गेंदों पर ताबड़तोड़ 66 रन बनाए थे।
इस साल की शुरुआत में हुए डोप टेस्ट में फेल होने के बाद लगे प्रतिबंध के बाद पृथ्वी शॉ की ये शानदार वापसी है। पृथ्वी शॉ ने भारत की ओर से अपने डेब्यू टेस्ट मैच भी शतक लगाया था।
फाइनल टी-20 मैच में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
शॉ ने टीम इंडिया की ओर से 2 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की सहायता से 237 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी जा सकती है।