Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए रवाना हुई भारतीय टीम

मुंबई 
प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गई, जहां जनवरी में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला जाना है। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरेगी। 2018 में पृथ्वी साव की कप्तानी में भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक विडियो पोस्ट कर लिखा है, 'हमारे अंडर 19 के लड़कों को बधाई, जो आज साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए रवाना हो रहे हैं। वर्ल्ड कप 17 जनवरी से शुरू होगा।' 

अंडर 19 वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण 16 टीमों के बीच खेला जाएगा। मौजूदा विजेता भारत को ग्रुप-ए में पहली बार क्वॉलिफाइ करके आई जापान, न्यू जीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया। भारत ने सबसे ज्यादा चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।